पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

-बरसात से पूर्व हैंडपंपों की मरम्मत, अमृत सरोवरों, जल जीवन मिशन, डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्वच्छता योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रविवार काे मुख्य भवन (सचिवालय) के कक्ष संख्या-62A में पंचायतीराज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रदेश की 57 हजार 694 ग्राम पंचायतों में स्थापित हैंडपंपों की वर्तमान स्थिति, खराब एवं बालूयुक्त हैंडपंपों की संख्या, अमृत सरोवरों के निर्माण एवं उनमें जलभराव की स्थिति, छोटे-बड़े तालाबों के जीर्णोद्धार, ग्रामीण क्षेत्रों के भूजल स्तर, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित ओवरहेड पेयजल टंकियों, पाइपलाइन विस्तार, सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की उपलब्धता तथा भारत सरकार के सहयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं के उपयोगिता प्रमाणपत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई।

डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े ये खबर भी पढ़े : डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

मंत्री राजभर ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी खराब हैंडपंपों की प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता प्रभावित न हो। उन्होंने अमृत सरोवरों के निर्माण, उनमें जलभराव तथा पंचायतों को हस्तांतरण (हैंडओवर) की अद्यतन जनपदवार सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जयपुरिया स्कूल दुनिया के टॉप 10 में चयनित, इंटरनेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित  ये खबर भी पढ़े : जयपुरिया स्कूल दुनिया के टॉप 10 में चयनित, इंटरनेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित 

बैठक में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित पेयजल टंकियों, संचालित परियोजनाओं तथा पंचायतों को हस्तांतरित परिसंपत्तियों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों एवं मार्गों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता ये खबर भी पढ़े : ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

मंत्री ने सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सफाई कर्मियों के मानदेय का समय से भुगतान सुनिश्चित करने तथा व्यक्तिगत शौचालयों के लंबित एवं निरस्त आवेदनों का प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) की स्थापना, सभी हैंडपंपों की जियो-टैगिंग एवं जल गुणवत्ता परीक्षण, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियों के व्यापक संचालन, ग्राम सचिवालयों में आधार सेवा केंद्रों की स्थापना तथा परिवार रजिस्टर के डिजिटलीकरण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने इन सभी योजनाओं के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पंचायतों में संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी, बारात घर एवं उत्सव भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन स्थिति भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, निदेशक पंचायतीराज अमित सिंह, विशेष सचिव पंचायतीराज राजेश त्यागी, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन गुंजन द्विवेदी, सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में पकड़े गए 47 नशेड़ी वाहन चालक

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में रविवार दोपहर वन भूमि पर अवैध...
मध्य प्रदेश 
अवैध अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, वनकर्मियों ने मांगी सुरक्षा

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष...
उत्तर प्रदेश 
महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है - ओम प्रकाश आर्य

गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत नागपुरी पकड़ी प्रथम पिकोरा भीतेरा अरदा कन्हौली का गन्ना पेड़ी और पौधा के...
उत्तर प्रदेश 
गन्ना फसल का निरीक्षण कर दिया कृषको को जानकारी

ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

बस्ती - बिहार पुलिस की फायरिंग में कथित मुठभेड़ के शिकार हुये  भरत भूष्ण तिवारी की स्मृति में शनिवार की...
उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण महासभा ने निकाला कैंडल मार्च, भरत भूषण तिवारी को दिया श्रद्धांजलि

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त