शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन अलग-अलग दर्दनाक हादसों में एक 10 वर्षीय बालिका समेत तीन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई.

बिजनौर जिले के फतेहपुर कला गांव निवासी मनीष गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके साथी राजन ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों गहरे पानी में फंस गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां राजन की मौत हो गई, जबकि मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है.

स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन के आसपास बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर डायवर्जन

इसी दौरान दूसरे हादसे में बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु गंगा में नहाते समय डूब गया. काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. तीसरी घटना में बिजनौर जिले के नगला गांव की 10 वर्षीय रागिनी गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी भी मौत हो गई.

घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि रविवार को शुक्रताल में एक बड़े सत्संग का आयोजन था, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी.

हालांकि, इस संबंध में भोपा क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने स्पष्ट किया कि इन हादसों का सत्संग से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि तीनों मौतें गंगा में स्नान के दौरान डूबने से हुई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

घायल मनीष के परिजन ने बताया कि बिजनौर के फतेहपुर कला से कई लोग शुक्रताल स्नान के लिए आए थे. हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि मनीष का इलाज जारी है. वहीं अन्य दो मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन