विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण
बस्ती - पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए, सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा शस्त्रागार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय, डायल/कॉल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अर्दली रूम करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में “MISSION LIFE, (LIFE Style For Environment)” की अवधारणा के तहत वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण/परेड निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
