औरैया में जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार काे विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने महंगाई, बिजली संकट, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

सपा नेताओं ने देश और प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने तथा हाल ही में हुई मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में जिले की बदहाल यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे अधूरी पड़ी सर्विस रोड को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। इसके अलावा सिकरोड़ी रोड बाबरपुर, अजीतमल पावर हाउस, औरैया मंडी गेट तथा जैतापुर सहित विभिन्न स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई गई। अजीतमल, दिबियापुर और बिधूना बस स्टैंडों से रोडवेज बसों का नियमित संचालन न होने से यात्रियों को हो रही असुविधा का उल्लेख करते हुए बस सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, लालजी शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, मदन गौतम, श्यामबाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, रश्मि यादव, कमलेश तिवारी, मधु यादव, स्नेहलता दोहरे, भगवती निषाद, निर्मला राजपूत, राहुल तिवारी, हरीशंकर यादव, रानू पालीवाल, प्रदीप

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

'पीएम सूर्यघर' योजना: 50 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

नई दिल्ली। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसके तहत देशभर में 50.06 लाख...
कारोबार 
'पीएम सूर्यघर' योजना: 50 लाख से अधिक रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

गुवाहाटी। असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए इम्पीरियल ब्लू पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर असम प्रीमियर लीग के वर्षा...
खेल 
बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चीन के तथाकथित ‘एथनिक यूनिटी’ (जातीय एकता) कानून का विरोध...
अंतर्राष्ट्रीय 
ताइवान ने चीन के नए 'एथनिक यूनिटी' कानून का किया विरोध

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत

लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में इमीडिएट कंगारू मदर केयर का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप...
उत्तर प्रदेश 
वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर की शुरुआत