उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया मानः जेईइ मेन्स में 99.61 परसेंटाइल के बाद जी एडवांस्ड में मिली सफलता

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - शहर के खौरहवा मोहल्ला निवासी शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व शिक्षिका कविता चौधरी के बड़े पुत्र उत्कर्ष चौधरी ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लगातार कई बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। उत्कर्ष चौधरी ने पिछले महीने जारी हुए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गौरव बढ़ाया था। इसके साथ ही उन्होंने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स में भी 99.61 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। उत्कर्ष ने 01 जून 2026 को घोषित देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार जेईई एडवांस्ड में भी शानदार सफलता प्राप्त की है।
इन्होंने हाई स्कूल तक की शिक्षा सेंट बेसिलस स्कूल बस्ती से प्राप्त किया। आईसीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा साल 2024 में 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया जबकि इंटर मीडिएट श्रीराम पब्लिक स्कूल बस्ती से किया।बचपन से होनहार उत्कर्ष की इस त्रिकोणीय और ऐतिहासिक सफलता से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सूचना मिलते ही उत्कर्ष के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। घर पहुंचकर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राम भरत वर्मा, गिरजा शंकर चौधरी, सुभाष चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, रामबचन वर्मा, ध्रुव कुमार गुप्ता, सत्यनारायण, हरिप्रसाद मिश्रा एवं उनके साथी उपस्थित रहे। लोगों ने उत्कर्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्कर्ष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, बड़ों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

बदायूं। नगर पालिका की ओर से लालपुल पेट्रोल पंप के निकट शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा

रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बदायू। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने एवं मानदेय में वृद्धि किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं मानदेय में वृद्धि की घोषणा

बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

अंबेडकरनगर।रविवार को बेवाना मंडल में 650 वीं रविदास जी जयंती के उपलक्ष्य में  पावन कलश वंदन यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह...
उत्तर प्रदेश 
बेवाना क्षेत्र में निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा 

रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा बेटा

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 