भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने खेती का संकट पैदा हो गया है। डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद अब उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोत्तरी से किसान हलकान है। भाजपा सरकार में किसान परेशानी में है। खाद, बीज और डीजल की कीमतों के बढ़ने से खेती करना मुश्किल हो गया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि किसानों को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पाता है। खेती घाटे का कार्य हो गया है। अब खाद के दामों में वृद्धि ने किसानों के सामने बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। भाजपा सरकार में महंगाई ने आग लगा दी है। इससे देश की आम जनता और किसान झुलस रहे है। सरकार को किसानों और आम जनता के जीवन यापन की चिंता नहीं है। भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों और अपने मुनाफे के लिए मंहगाई बढ़ाती जा रही है।

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी ये खबर भी पढ़े : अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बिजली और खाद की मार झेल रहे किसानों के सामने अब सिर्फ दिक्कतें और परेशानी ही रह गई है। फसलों के बेहतर विकास के लिए नाइट्रोजन, फासफोरस और पोटेशियम यानी एनपीके उर्वरक की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसका ज्यादातर उपयोग होता है। इस पर ज्यादा पैसे खर्च करने से किसानों का मौसमी बजट भी बिगड़ रहा है। उनकी जेब भी ज्यादा ढीली होनी तय है।

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, भाजपा निर्मित मंहगाई से जनता त्रस्त- अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, भाजपा निर्मित मंहगाई से जनता त्रस्त- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन भाजपा के 12 साल के शासन के बाद आय दोगुनी के बजाय आधी भी नहीं रह गयी है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण कृषि कार्य से किसानों का मोहभंग हो रहा है। भाजपा साजिश करके किसानों को उनकी खेती और जमीन से दूर कर रही है। जिससे कि किसान खेती करना छोड़ दें।

गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश ये खबर भी पढ़े : गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

लखनऊ। सोमवार सैरपुर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रुपए निकालने...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित शीतलखेड़ा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से जलभराव और नालियों की सफाई की समस्या से जूझ रहे...
उत्तर प्रदेश 
दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

ऋषिकेश। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मानवता को झकझोरने वाला...
उत्तराखंड 
महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...