होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

 एलडीए व अग्निशमन विभाग को मिली खामियां

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

स्वीकृत भवन मानचित्र के विपरीत निर्माण मिला

लखनऊ। गोमती नगर के होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बेकरी, लॉन्ड्री व स्टॉफ क्वॉर्टर बने थे। निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर एलडीए ने होटल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी किया है। एलडीए व अग्निशमन विभाग की ज्वाइंट टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न होटलों, बैन्क्वेट हॉल एवं रेस़्त्रां में अभियान चलाया। इसमें जिन जगहों पर खामियां मिली हैं, वहां अब कार्रवाई की तैयारी है।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत शहर में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिये गये हैं। जिसके लिए एलडीए के प्रवर्तन व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी है। सोमवार को ज्वाइंट टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर बहुमंजिला भवनों में संचालित होटलों व रेस़्त्रां में जांच की।

यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम ये खबर भी पढ़े : यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी व एफएसओ मामचन्द्र बड़गूजर के नेतृत्व में टीम ने विराज खण्ड स्थित होटल नोवोटेल व होटल लीनेज समेत अन्य होटलों में जांच की। होटल नोवोटेल में भवन की ऊंचाई व सेटबैक तय मानकों के मुताबिक मिले। लेकिन, स्वीकृत मानचित्र में होटल के लोअर बेसमेंट में जिस जगह 15 वाहनों की पार्किंग दर्शायी गयी थी। वहां बेकरी, लॉन्ड्री व स्टॉफ के लिए कमरे बने थे। जिसके लिए होटल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

 यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन सभी जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न ये खबर भी पढ़े :  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन सभी जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

सेटबैक में अतिक्रमण पर कार्रवाई      
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने गुड़म्बा में कुर्सी रोड स्थित होटल एस0एस0 ग्रैंड, आराधना इन, होटल जीआरपी समेत 07 प्रतिष्ठानों में जांच की। इसमें होटल एस0एस0 गैंड में सेटबैक में अवैध निर्माण मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रचलित करायी गयी।

हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और युवक के शव ये खबर भी पढ़े : हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और युवक के शव

इसके अलावा 05 प्रतिष्ठानों के स्वीकृत मानचित्र तलब किये गये हैं। इसी तरह प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने टीम के साथ गोमती नगर विस्तार स्थित होटल-मर्करी व सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल कम्फर्ट विस्ता एवं होटल सेंट्रम में जांच की।

होटल मंगलम पर होगी कार्रवाई
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार की अगुवाई में टीम ने हरदोई रोड स्थित होटल मंगलम पैलेस का निरीक्षण किया। जहां मानचित्र के विपरीत उपयोग व निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई प्रचलित की जा रही है। इसी तरह आई0आई0एम0 रोड स्थित होटल एसडी पैलेस, होटल आर0के0 ग्रैंड, नेशनल पैलेस व सीतापुर रोड स्थित होटल रेवांता में जांच की गयी। इनसे स्वीकृत मानचित्र सम्बंधी दस्तावेज मांगे गये हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

लखनऊ। सोमवार सैरपुर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रुपए निकालने...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित शीतलखेड़ा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से जलभराव और नालियों की सफाई की समस्या से जूझ रहे...
उत्तर प्रदेश 
दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

ऋषिकेश। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मानवता को झकझोरने वाला...
उत्तराखंड 
महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...