महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

महासागर पृथ्वी के फेफड़े हैं, प्राण हैं, यदि उनमें प्लास्टिक और प्रदूषण भर जाएगा, तो मानवता की सांसें भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगी :चिदानन्द सरस्वती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ऋषिकेश। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मानवता को झकझोरने वाला संदेश दिया कि आज पृथ्वी का सबसे विशाल हृदय, उसके महासागर, मौन होकर भी एक करुण पुकार कर रहे हैं। यह पुकार किसी एक देश, एक समाज या एक पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव सभ्यता के लिए है।

संत मुरलीधर महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही श्रीरामचरितमानस कथा के दिव्य अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं संत रामेश्वरानन्द जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने कहा कि हम इन दिनों भक्ति, प्रेम और करुणा के महासागर प्रभु श्रीराम की कथा का श्रवण कर रहे हैं, परंतु उसी समय संसार के वास्तविक महासागर हमारी की असंवेदनशीलता के कारण प्रदूषण की पीड़ा में हैं।

लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा  ये खबर भी पढ़े : लक्सर विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने दिया इस्तीफा 

WhatsApp Image 2026-06-08 at 18.56.11
विश्व महासागर दिवस के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा हेतु शीतल जल प्याऊ का किया लोकार्पण 

स्वामी ने कहा, महासागर केवल जलराशि नहीं हैं। वे पृथ्वी की श्वास हैं, उसकी चेतना हैं, उसके फेफड़े हैं। यदि महासागरों में प्लास्टिक, रसायन और कचरा भर जाएगा, तो मानवता की सांसें भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगी।उन्होंने कहा कि आज मनुष्य ने विकास के नाम पर सुविधा तो अर्जित कर ली, पर संवेदना खो दी। हम एक प्लास्टिक की बोतल कुछ मिनटों के लिए उपयोग करते हैं, लेकिन उसका दुष्प्रभाव सैकड़ों वर्षों तक महासागरों और समुद्री जीवन को भुगतना पड़ता है। जो प्लास्टिक समुद्र में फेंका जाता है, वही सूक्ष्म कण बनकर भोजन, जल और वायु के माध्यम से पुनः हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। प्रकृति का नियम स्पष्ट है, जो हम पृथ्वी को देते हैं, वही किसी न किसी रूप में लौटकर हमारे पास आता है।

स्वामी ने समुद्र मंथन की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में समुद्र को रत्नों का स्रोत बताया गया है। समुद्र मंथन से चैदह रत्न निकले थे, अमृत निकला था, लक्ष्मीजी प्रकट हुई थीं। परंतु आज हमारे स्वार्थ और उपभोग की संस्कृति ने समुद्रों को ऐसा बना दिया है कि वहां से रत्न नहीं, बल्कि प्लास्टिक, प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट निकल रहा है। यह केवल समुद्र का नहीं, हमारी चेतना का प्रदूषण है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल महासागरों की सफाई की नहीं, बल्कि हमारी मानसिकता की सफाई की है। जब तक हमारा अंतर्मन लोभ, अति-उपभोग और असंवेदनशीलता से मुक्त नहीं होगा, तब तक बाहरी प्रदूषण समाप्त नहीं हो सकता। पर्यावरणीय संकट वास्तव में आध्यात्मिक संकट है। पृथ्वी को बचाने के लिए केवल नीतियां नहीं, बल्कि करुणा, कृतज्ञता और उत्तरदायित्व की आवश्यकता है।

स्वामी ने कहा कि जहां कथा होती है, वहां प्रेम का वातावरण बनता है, वहां संवेदना जागती है, वहां मनुष्य स्वयं को प्रकृति से जुड़ा हुआ अनुभव करता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में यह संकल्प ले कि वह एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे, जल का सम्मान करेंगे और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहेंगे तो महासागरों की रक्षा का एक वैश्विक आंदोलन खड़ा हो सकता है।

उन्होंने कहा, समुद्र हमारे कचरे का अंतिम ठिकाना नहीं, हमारे अस्तित्व का मूल स्रोत हैं। यदि महासागर जीवित रहेंगे तो पृथ्वी जीवित रहेगी, यदि पृथ्वी जीवित रहेगी तो मानवता का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

विश्व महासागर दिवस के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सभी नागरिकों, युवाओं, नीति-निर्माताओं और आध्यात्मिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वे प्रकृति को संसाधन नहीं, संबंध मानें, उपभोग नहीं, उपासना का विषय मानें। उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब हम यूज एंड थ्रो की संस्कृति को छोड़कर यूज एंड ग्रो की संस्कृति अपनाएं, जहां विकास का अर्थ विनाश नहीं, संरक्षण हो।

स्वामी ने कहा, जब भी आप किसी नदी, समुद्र या जलधारा को देखें, उसे केवल जल मत समझिए। उसमें भविष्य की पीढ़ियों का जीवन प्रवाहित हो रहा है। महासागरों की रक्षा करना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा करना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी की वजह से आज ग्लोबल मार्केट का...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में हाहाकार, निक्केई और कोस्पी में भारी गिरावट, भारतीय बाजार पर भी दबाव

ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एबी रोड पर एक निजी ट्रैवल्स...
मध्य प्रदेश 
 ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

पूर्वी सिंहभूम। बोडाम थाना क्षेत्र स्थित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार तड़के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम)...
झारखंड 
डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

उत्तर प्रदेश

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट संख्या 704 की रसोई में गुरुवार शाम करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के एम/2-704 फ्लैट की रसोई में लगी आग, गार्डों की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना