मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने किया खुलासा, 15 मोबाइल, 7 सिम, 2 एटीएम कार्ड बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ सोमवार सैरपुर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रुपए निकालने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 22,260 रुपये नकद, चार्जर, मल्टी चार्जिंग केबल और घटना में यूज हुई हुंडई वर्ना कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सैरपुर क्षेत्र निवासी सरोज कुमार ने 7 जून को मोबाइल चोरी होने और खाते से रुपए निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के एसबीआई खाते से 1.36 लाख रुपये तथा पीएनबी खाते से 54 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर किसान पथ क्षेत्र में घेराबंदी की। यहां एक हुंडई वर्ना कार में सवार पांच संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजारों, बस स्टैंडों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। मोबाइल हाथ लगने के बाद उसमें मौजूद बैंकिंग एप और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर नई यूपीआई आईडी बनाते थे। इसके जरिए खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके बैंक खातों से रुपए ट्रांसफर कर लेते थे।

 निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग ये खबर भी पढ़े :  निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

गिरफ्तार आरोपी औरैया, शाहजहांपुर, हाथरस और हरदोई जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। उनके पास से 15 मोबाइल फोन 7 सिम कार्ड 2 एटीएम कार्ड 22,260 रुपये नकद चार्जर व मल्टी चार्जिंग केबल हुंडई वर्ना कार (सीज) बरामद की गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा निगमों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों को भी नियमित किया जाए : संघर्ष समिति

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैसरबाग से बर्लिंगटन तक हटाया अवैध कब्जा

लखनऊ। सोमवार नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में कैसरबाग कैंट रोड से बार्लिटन चौराहा, रतन स्क्वायर होते हुए बापू...
उत्तर प्रदेश 
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैसरबाग से बर्लिंगटन तक हटाया अवैध कब्जा

विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

   लखनऊ। महज चंद घंटो में छात्रों ने प्रदर्शन केन्द्र सरकार को सकते में डाल दिया। इसका श्रेय लेने की विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्षी नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन 

गोआश्रय स्थल पर जलभराव न हो, दुग्ध मूल्य का भुगतान बराबर हो: धर्मपाल सिंह

राज्य मंत्री कृष्णा पासवान व अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बतायी योजनायें लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री...