सड़क परिवहन व प्राकृतिक गैस मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग
एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति की विफलता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर लिखा पत्र
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र,ध्यान आकृष्ट कराया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति की घोर विफलता, व्यापक भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर आम जनता में फैल रहे व्यापक आक्रोश को देखते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। जिसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को तत्काल बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।
पत्र में लिखा है कि उन्होने पूर्व में एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति से जुड़े वैज्ञानिक, आर्थिक, पर्यावरणीय तथा उपभोक्ता हितों को देखते हुए पूर्ण पारदर्शिता, स्वतंत्र वैज्ञानिक परीक्षण तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। इसके विपरीत, सरकार ई20 के बाद ई85 एवं ई100 जैसी नीतियों की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। इससे यह धारणा और मजबूत हुई है कि भारत में 35 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहनों के उपभोक्ताओं की आशंकाओं और जनहित की घोर उपेक्षा हुई है। काह कि आज एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी मूल्य पर उपलब्ध है जिस मूल्य पर सामान्य पेट्रोल मिलता था।
बताया कि आम धारणा है कि यदि पेट्रोल में पानी, मिट्टी का तेल या अन्य पदार्थ की मिलावट पाई जाती थी, तो संबंधित पेट्रोलपम्प उत्तरदायी होता था। आज जब एथेनॉल मिश्रण स्वयं तेल कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, तब किसी वाहन में तकनीकी समस्या, माइलेज में कमी या इंजन को क्षति का कोई उत्तरदायी नहीं है। बीमा दावों और वाहन वारंटी को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि पूर्व में लिखे गये पत्र में केवल स्वतंत्र वैज्ञानिक परीक्षण, पारदर्शिता और जनहित की मांग की थी। अब यह विषय केवल नीति का नहीं, बल्कि मंत्री स्तरीय जवाबदेही का बन चुका है। संबंधित मंत्रालय इन गंभीर प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देने, जनहित की रक्षा करने तथा नीति-निर्माण में पूर्ण पारदर्शिता स्थापित करने में विफल रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
