जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में आया अपना दल क
लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा जौहर विश्व विघालय भवन तोड़ने की कार्रवाई प्रस्तावित है। अब इस आदेश के विरोध में सपा के बाद अपना दल कमेरावादी भी आ गया है। अपना दल कममेरावादी के राष्ट्रीय महासचिव मो. हाफिज मोबिन ने कहा कि अली जौहर विश्वविद्यालय एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां पर सभी धर्म संप्रदाय के हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। राजनीतिक विद्वेष के कारण इस यूनिवर्सिटी के इमारत एवं भवनों को तथाकथित रूप से अवैध बताकर ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका अपना दल कमेरावादी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के बनाने में सपा नेता आजम खान का बड़ा योगदान था।
अपना दल कमोवादी कार्यालय मेंं सोमवार को मो. हाफिज मोबिन ने पत्रकारों को बताया कि सरकार यदि शिक्षण संस्थान पर कोई भी कार्यवाही करती है तो वह भाजपा के शिक्षा विरोधी कार्यवाहियों की कड़ी में माना जाएगा। क्योंकि इससे सारे वर्गों के आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन एवं भविष्य प्रभावित होगा। ऐसे में दल के यूवा नेता छात्रों के साथ मिलकर जन आंदोलन करेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
