हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और युवक के शव
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मुरसान थाना क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक और महिला के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। मृतकाें की उम्र अनुमानित 28 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मुरसान काेतवाल अरविंद सक्सेना ने बताया कि साेमवार काे हाथरस रोड स्थित दर्शना गांव के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर दाे शवाें पड़े हाेने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में शवों की स्थिति क्षत-विक्षत पाई गई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभवत: दोनों की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, वहीं कुछ लोग इसे संदिग्ध मान रहे हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
