दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

नाले के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित शीतलखेड़ा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से जलभराव और नालियों की सफाई की समस्या से जूझ रहे निवासियों को राहत मिली है। वार्ड पार्षद द्रौपदी रावत और उनके प्रतिनिधि मनोज रावत के प्रयासों से नगर निगम ने क्षेत्र में सोमवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।

क्षेत्रीय निवासियों ने हाल ही में पार्षद द्रौपदी रावत और मनोज रावत से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि नाले का स्तर (लेवल) सही न होने के कारण बारिश और गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। इसी वजह से पिछले लगभग दो वर्षों से यह क्षेत्र गंभीर जलभराव की समस्या का सामना कर रहा था। पार्षद प्रतिनिधि मनोज रावत ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम में नाले के सुधार और पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस ये खबर भी पढ़े : युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

 टेंडर स्वीकृत होने के बाद नाले को तकनीकी मानकों के अनुसार ठीक करने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिल सकेगी। स्थायी समाधान होने तक तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम की सफाई टीम को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे से नगर निगम के सुपरवाइजर अनिल तिवारी और हर्षित के नेतृत्व में टीम ने शीतलखेड़ा में नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने और जमा गंदगी हटाने का कार्य शुरू किया। सफाई अभियान शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि लंबे समय बाद उनकी समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। निवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित नाला सुधार कार्य शीघ्र शुरू होने के बाद जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। 

सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीणों में आक्रोश  ये खबर भी पढ़े : सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीणों में आक्रोश

शीतलखेड़ा निवासी, भाजपा बूथ अध्यक्ष-489 और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संस्कार प्रमुख ने पार्षद द्रौपदी रावत, पार्षद प्रतिनिधि मनोज रावत और नगर निगम की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता सराहनीय है और उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश  ये खबर भी पढ़े : भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ने से किसानों के सामने पैदा हुआ खेती का संकट : अखिलेश

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

लखनऊ। सोमवार सैरपुर पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रुपए निकालने...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित शीतलखेड़ा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से जलभराव और नालियों की सफाई की समस्या से जूझ रहे...
उत्तर प्रदेश 
दो साल के बाद जलभराव की समस्या पर चला विशेष सफाई अभियान

मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर शुरू

महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

ऋषिकेश। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मानवता को झकझोरने वाला...
उत्तराखंड 
महासागर दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, प्लास्टिक प्रदूषण पर जताई चिंता

समझौतों की अवहेलना और निरंतर उत्पीड़न कारवाई से बिजली कर्मियों में नाराजगी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों की...