रक्षामंत्री के समक्ष रखे अहम मुद्दे, मेट्रो विस्तार और अमृतसर कनेक्टिविटी की मांग
प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में रक्षामंत्री के समक्ष रखी मांग
लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल-एक में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। साथ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में सांसद बनने के बाद लखनऊ की प्रमुख समस्या ट्रैफिक जाम थी। इसे दूर करने के लिए रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज शहरवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है।
ये खबर भी पढ़े : गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आगरक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ रक्षा उत्पादन और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना सहित कई रक्षा संबंधी इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है। डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं को शोध और नवाचार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश रक्षा उपकरण अब देश में ही निर्मित किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण हो चुका है और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी जल्द शुभारंभ के दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।
स्टार्टअप क्षेत्र का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप कार्यरत हैं और यूनिकॉर्न कंपनियां भारत की नई आर्थिक शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और नवाचार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत का मस्तक किसी भी परिस्थिति में झुकने नहीं दिया जाएगा।
प्रबुद्धजन संवाद की प्रमुख बातें
आलमबाग स्थित अवध अंडरपास के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या में काफी राहत मिली है। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा अथवा वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने की मांग की। साथ ही सिख समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी सांस्कृतिक केंद्र या सभास्थल विकसित किए जाने का सुझाव दिया गया!
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
