लक्ष्मण टीला की न्यायिक लड़ाई लड़ रहे ऋषि त्रिवेदी राम भद्राचार्य से मिले

— न्यायिक लड़ाई में विजयी भव का दिया आशीर्वाद,चर्चा के लिये बुलाया चित्रकूट

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। लक्ष्मण टीला की मुक्ति को लेकर न्यायिक लड़ाई लड़ रहे अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने रविवार को यहां तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू राम भद्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और उन्हें लक्ष्मण टीला मुक्ति से संबंधित स्मृति चिन्ह प्रदान किया। 

 जगद्गुरू राम भद्राचार्य ने लक्ष्मणनगरी में चल रही कथा में लक्ष्मण टीला में भव्य मन्दिर बनने और न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात रखीं है, जगद्गुरू राम भद्राचार्य के इस कथन के बाद आज सुबह लक्ष्मण टीला को लेकर सड़क से लेकर न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी और प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल न्यायिक लड़ाई में न्यायालय में पक्ष रखने के लिये जगद्गुरू रामभद्राचार्य से मिलने पहंुचे थे, इस दौरान जगद्गुरू राम भद्राचार्य ने लक्ष्मण टीला की मुक्ति को लेकर चल रही न्यायिक लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ने के लिये के लिये पक्षकारों ऋषि त्रिवेदी, धनवीर आदि को वार्ता के लिये चित्रकूट आमंत्रित किया। 

युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : युवक का मिला शव,बहन ने लगाया हत्या का आरोप

मुलाकात के बाद त्रिवेदी ने बताया कि लक्ष्मण टीला में पूजा के अधिकार को लेकर निचली अदालत और हाईकोर्ट लखनऊ खण्डपीठ में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला पर अवैध निर्माण कार्य के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर वाद विचाराधीन है। श्री त्रिवेदी ने जगद्गुरू राम भद्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने लक्ष्मण टीला मामले को व्यासपीठ से उठाकर एक मजबूती प्रदान की है, और उम्मीद है कि भगवान श्रीराम जन्मभूमि और भोजशाला की तरह न सिर्फ जल्द ही लक्ष्मण टीला पर भव्य मन्दिर का निर्माण के साथ हिन्दु समाज को पूजा का अधिकार मिलेगा बल्कि वहां हुये अवैध निर्माण का जल्द से जल्द ध्वस्त किया जायेगा।

ऐशप्रा फाउंडेशन के सौजन्य से मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापित किया स्थायी प्याऊ ये खबर भी पढ़े : ऐशप्रा फाउंडेशन के सौजन्य से मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापित किया स्थायी प्याऊ

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

जो भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है वह सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक हो खाद्य सुरक्षा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं,...
उत्तराखंड 
खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति