ऐशप्रा फाउंडेशन के सौजन्य से मारवाड़ी युवा मंच ने स्थापित किया स्थायी प्याऊ

आमजन को मिलेगा शीतल जल का लाभ

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा अपनी जनसेवा परियोजना “अमृत धारा” के अंतर्गत वार्ड संख्या 38, कान्हा उपवन नगर स्थित विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शिव मंदिर महेवा छोटा टोला, ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में स्थायी प्याऊ (वाटर कूलर) स्थापित किया गया।

इस जनहितकारी परियोजना का लोकार्पण ऐशप्रा फाउंडेशन एवं हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ प्रा. लि. के सौजन्य से तथा ऐशप्रा फाउंडेशन के निदेशक अनूप सर्राफ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अनूप सर्राफ ने कहा कि समाजहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। भीषण गर्मी में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा है तथा यह स्थायी प्याऊ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित करेगा।
वहीं मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा के अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने कहा कि मंच सदैव सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्य करता आया है। “अमृत धारा” परियोजना के अंतर्गत स्थापित यह प्याऊ आमजन की सुविधा के लिए समर्पित है तथा भविष्य में भी मंच ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें ये खबर भी पढ़े : सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह स्थायी प्याऊ क्षेत्र के राहगीरों, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, श्रमिकों एवं स्थानीय निवासियों को वर्षभर शीतल जल उपलब्ध कराकर जनसेवा का कार्य करेगा।

मैं गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्णतया असंतुष्ट हूं:मंत्री डॉ.संजय ये खबर भी पढ़े : मैं गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्णतया असंतुष्ट हूं:मंत्री डॉ.संजय

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मंच के, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, उपाध्यक्ष रजत लाठ एवं अंकित पोद्दार, संयुक्त मंत्री राघव बंसल एवं अभिषेक केड़िया, कार्यकारिणी सदस्य नितीश अग्रवाल, गौरव चिरानिया, माधव जालान, मयंक केडिया, बंटी केडिया, प्रतीक अग्रवाल, आयुष लाखोटिया एवं अंकित अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी निर्विरोध हुऐ निर्वाचित ये खबर भी पढ़े : लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारी निर्विरोध हुऐ निर्वाचित

समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पार्षद छोटे लाल गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रिंकू गुप्ता, हरिओम लेखपाल, सत्यप्रकाश कनौजिया एवं राजन अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा को सफल बनाने में सौरभ जालान का विशेष सहयोग रहा, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित “अमृत धारा” परियोजना के अंतर्गत स्थापित यह स्थायी प्याऊ आने वाले वर्षों में सैकड़ों राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा के जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल द्वारा प्रदान की गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

जो भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है वह सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक हो खाद्य सुरक्षा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं,...
उत्तराखंड 
खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति