नगराम में घर से गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, 785 ग्राम गांजा बरामद 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नगराम। लखनऊ,नगराम पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 785 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करोरा में एक महिला अपने घर से चोरी-छिपे गांजा बेचने का काम कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी और फूलमती गौतम पत्नी अनिल गौतम निवासी करोरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्पित राज' को बैज लगाकर और किट प्रदान कर किया गया सम्मानित

तलाशी के दौरान महिला के पास से 161 छोटी पुड़िया और दो बड़ी पुड़िया गांजा बरामद हुईं। सहायक पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में सभी पुड़ियों को एकत्र कर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, जिसमें कुल 785 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और घर के खर्च व बच्चों की पढ़ाई के लिए वह गांजा बेचने का काम कर रही थी।

संविदा परिचालकों का पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन, विभिन्न मांगें न पुरी होने पर की नारेबाजी ये खबर भी पढ़े : संविदा परिचालकों का पटेल प्रतिमा पर प्रदर्शन, विभिन्न मांगें न पुरी होने पर की नारेबाजी

नगराम थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 785 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गर्भवतियों के उपचार में एफसीएम इंजेक्शन की एक डोज पर्याप्त ये खबर भी पढ़े : गर्भवतियों के उपचार में एफसीएम इंजेक्शन की एक डोज पर्याप्त

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पूर्व में भी थाना नगराम में आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल सुरजीत कुमार वर्मा, महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह और महिला कांस्टेबल मनीषा कुमारी शामिल रहीं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

जो भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है वह सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक हो खाद्य सुरक्षा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं,...
उत्तराखंड 
खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति