लखनऊ से गोरखपुर के बीच 10 जून तक चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

कल से चलेंगी तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से 10 जून तक गोरखपुर से लखनऊ के बीच चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेशभर में करीब 28 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए रविवार से दस जून तक चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए रात 12:20 बजे बादशाहनगर व रात 12:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन लखनऊ जं. से शाम सवा छह बजके चलकर बादशाहनगर से शाम 6:48 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों के रास्ते गोरखपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी।
 
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर-लखनऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए बादशाहनगर शाम 5:42 बजे व लखनऊ जंक्शन शाम सवा छह बजे पहुंचेगी।
 
वापसी में 05006 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष लखनऊ जंक्शन से दोपहर डेढ़ बजे चलकर बादशाहनगर दोपहर 1:52 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों के रास्ते गुजरते हुए गोरखपुर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में जनरल के दस कोच लगाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

जो भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है वह सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक हो खाद्य सुरक्षा केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं,...
उत्तराखंड 
खाद्य सुरक्षा दिवस पर स्वामी चिदानन्द ने दिया संदेश, बोले भोजन ईश्वर का प्रसाद

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पॉवर कॉरपोरेशन का शीर्ष...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेकर बिजली कर्मियों का ले सहयोग: संघर्ष समिति