बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी

प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को देश की अमूल्य विरासत बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया।

उनका संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। पीएम मोदी ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च त्याग की गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करती रहेगी।

भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : भांगड़ विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला देर रात गिरफ्तार

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें साहस, आत्मसम्मान और न्याय के प्रतीक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक 'उलगुलान' आंदोलन ने आदिवासी समाज में अपने अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए नई चेतना जगाई। उपराष्ट्रपति ने बताया कि उन्हें झारखंड के राज्यपाल और बाद में उपराष्ट्रपति बनने के बाद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि देने का सौभाग्य मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ये खबर भी पढ़े : दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। 

 अमेरिकी सेना का ईरान के रडार ठिकानों पर हमला, कुवैत-बहरीन में मिसाइल अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  अमेरिकी सेना का ईरान के रडार ठिकानों पर हमला, कुवैत-बहरीन में मिसाइल अलर्ट

उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है। देशभर में बलिदान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बलिया : शादीशुदा प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को अजब प्रेम की गजब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बलिया : शादीशुदा प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

रेलवे का सुरक्षा संदेश: फाटकों पर न हो दुर्घटना, रेलवे ने लोगों को किया जागरूक

दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश 
रेलवे का सुरक्षा संदेश: फाटकों पर न हो दुर्घटना, रेलवे ने लोगों को किया जागरूक

राजन श्रीवास्तव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नए कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजन श्रीवास्तव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

प्रान्तीय सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने यूपीएसईएसएफ का किया भ्रमण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में आज डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन...
उत्तर प्रदेश 
प्रान्तीय सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने यूपीएसईएसएफ का किया भ्रमण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्विमिंग पूल में डॉक्टरों, योग प्रशिक्षकों और छात्रों ने किया योगासन

लविवि के योग विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे