फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
भारी मात्रा में उपकरण बरामद
गोरखपुर(तेजपाल सिंह की रिपोर्ट )थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के जरिए मर्चेंट QR कोड बनाकर साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
एसपी सिटी.निमिष पाटिल ने बताया कि अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके Google Pay, Mobikwik जैसी कंपनियों के मर्चेंट QR कोड तैयार किए थे। इन QR कोड्स और मर्चेंट साउंड बॉक्स का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से कमाई गई अवैध धनराशि के लेनदेन और निकासी के लिए किया जाता था। वे आम जनता के ऑनलाइन GST बिलों का उपयोग करके फर्जी पैन कार्ड बनाते थे। इसके बाद, अपने साथियों से प्राप्त किराए के बैंक खातों और ईमेल आईडी का उपयोग करके मर्चेंट QR कोड और साउंड बॉक्स सक्रिय करते थे। पुलिस ने जब उनके मोबाइल की जांच की, तो उसमें बड़ी संख्या में लोगों के फर्जी पैन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल और आधार कार्ड की फोटो मिलीं। पुलिस के मुताबिक, इन बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड का लेनदेन हुआ है और इन खातों से जुड़ी कई शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।
ये खबर भी पढ़े : जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1. संकेत राय पुत्र बृजेन्द्र राय निवासी बसडिला गुनाकर, पोस्ट तरया सुजान, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर
2. तौहीद आलम उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल्ला अंसारी , निवासी 28-टी शहीद अब्दुल्ला नगर, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर
3. राज सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी मकान संख्या 221-A, आवास विकास कॉलोनी, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण -*
मु0अ0सं0 119/2026 धारा 119/2026 धारा 318(4), 340(2), 336(3), 3(5) बीएनएस व 66डी आई टी एक्ट थाना कोतवाली गोरखपुर
गिरफ्तारी की टीम में उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह साइबर कमाण्डो गोरखपुर जोन गोरखपुर,उ0नि0 आदित्य कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी बक्शीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर,उ0नि0 सौरभ मौर्य थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर (नोडल साइबर अधिकारी),उ0 नि0 हर्ष कुमार शुक्ला थाना कोतवाली गोरखपुर, उ0नि0 संध्या मौर्य थाना कोतवाली गोरखपुर,हे0का0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर,का0 राकेश कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर,,का0 नीतीश कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर,का0 संजीत यादव थाना कोतवाली गोरखपुर, का0 अवनीश कुमार पांडे थाना कोतवाली गोरखपुर, हे0का0 मोहम्मद मोहसिन खान जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर,, हे0का0 धर्मेन्द्र नाथ तिवारी जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर,का0 अंकित सिंह जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर,का0 अमित यादव जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
