जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान
गोसाईगंज लखनऊ। सेठ अनंतराम जयपुरिया सुशांत गोल्फ सिटी शाखा की छात्रा ने उत्तराखंड में आयोजित कीओ सब जूनियर कैडेट कराटे चैंपियनशिप 2026_ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेठ अनंतराम जयपुरिया की कक्षा 11 की छात्रा आयुश्री सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
आयुश्री ने 13 वर्ष अंडर-60 किग्रा वर्ग में दमदार मुकाबलों के बीच तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने आयुश्री की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि आयुश्री ने न सिर्फ कॉलेज बल्कि पूरे लखनऊ और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
उनकी मेहनत और अनुशासन बाकी छात्रों के लिए प्रेरणा है।कोच ने भी आयुश्री के समर्पण की सराहना की और भविष्य में और बड़े पदक जीतने का भरोसा जताया। आयुश्री की इस कामयाबी पर विद्यालय परिवार सहपाठियों और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
