सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को *माह मई 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है* । महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें ।
 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित CM Dashboard की नवीनतम रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है । यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सतत मॉनिटरिंग तथा शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है । सीएम डैशबोर्ड में सुधार, ई- साक्ष्य एप के माध्यम से साक्ष्यों को अपलोड करने व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा पुलिस कार्यालय पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक, गरिमापूर्ण व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने, जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल कार्यवाही करने, जनपद में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से  गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही व जागरुक महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित करते हुए, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 
जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके । CM डैशबोर्ड के माध्यम से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी की जाती है । *माह अप्रैल 2026 में जनपद संतकबीरनगर की रैंकिंग 17 थी जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए माह मई 2026  में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है, जो जनपद प्रशासन के सामूहिक प्रयासों और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यप्रणाली का प्रमाण है* । पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम और जनसेवा के प्रति समर्पण को दिया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है। यह उपलब्धि जनपद संतकबीरनगर के सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

दरोगा भर्ती से लेकर नीट और सीयू ईटी तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ
उत्तर प्रदेश 
आप छात्र संगठन का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
मेजर जनरल ने प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीकामऊ खुर्द गांव में बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगा जन चौपाल, महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित जन चौपाल अभियान के...