प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु नामांकन शुरू
संत कबीर नगर । जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के ऑनलाइन/सिफारिशें दिनांक 01-04-2026 से आरम्भ हो गयी है और नामांकन जमा करने की अन्तिम तिथि 31-07-2026 है, तत्क्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु जनपद स्तर से विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों के लिए नामांकन कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।
उन्होंने बताया कि मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए स्थापित यह पुरस्कार छ: श्रेणियों-वीरता, समाजसेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में 18 वर्ष (31-07-2026 तक) से कम उम्र के बच्चों जिन्होनें इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान दिया है। उक्त पुरस्कार के लिए सम्बन्धित वेबसाइट (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने औरैया एसपी अभिषेक भारती की सराहना की, कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
