विवेक मौर्य फिर बने परीक्षार्थियों के संबल
नारायण फाउंडेशन ने कराई पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के निःशुल्क रहने-खाने व आने-जाने की व्यवस्था
नारायण फ़ाउंडेश के इंतज़ाम से परीक्षार्थी गदगद, विवेक मौर्य के प्रयासों को सराहा
अंबेडकरनगर: भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक व विवेक मौर्य द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा के अभ्यर्थियों जिनका परीक्षा केंद्र अंबेडकरनगर है, उनके लिए निःशुल्क आवास, भोजन और विश्राम व आवागमन की व्यवस्था करने की परीक्षार्थियों ने मुक्त कंठ प्रशंसा की व नारायण फ़ाउंडेशन व विवेक मौर्य के प्रयासों को जमकर सराहा है।
08,09 और 10 जून 2026 को उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा देने कई सौ किलोमीटर दूर का सफर तय कर अंबेडकरनगर आए परीक्षार्थियों के लिए नारायण फाउंडेशन ने फ्री में रहने, खाने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। विवेक मौर्य के निर्देशन में छात्रों को रहने की अच्छी सुविधा दी जा रही है। रुकने के लिए एसी कमरों के साथ-साथ छात्रों को अच्छे भोजन भी दिए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े : माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला किशोर, पुलिस ने कुछ घंटों में सकुशल किया बरामदनारायण फ़ाउंडेशन द्वारा यह सेवा उन परीक्षार्थियों के लिए की गई जिनका परीक्षा केंद्र अम्बेडकरनगर में है और जो बाहरी जिलों से आए । यह व्यवस्था दयानंद मौर्य जी के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुंथर, टांडा में की गई। विवेक मौर्य द्वारा इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने, आवागमन या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विगत वर्षों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर विवेक मौर्य द्वारा छात्रों के लिए लगातार इस तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़े : भाजपा नेता राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर डीएम ने निघासन के ठाकुरपुरवा रपटा पुल एवं लालपुर बंधे का किया निरीक्षण
परीक्षार्थियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा की गई यह पहल उनके लिए अमूल्य है, क्योंकि इससे उन्हें न सिर्फ आर्थिक राहत मिली बल्कि मानसिक सुकून भी मिला। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में विवेक मौर्य जी की यह सेवा निश्चित ही प्रेरणादायी मिसाल है।
गोरखपुर व अमेठी से आए परीक्षार्थी शिवम राजभर व अनिल गौतम ने नारायण फ़ाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ हम ज़्यादातर परीक्षार्थियों को किसी ज़िले में परीक्षा सेंटर पड़ने पर सबसे बड़ा तनाव रुकने, खाने व शांति से अपनी तैयारी को दोहराने को लेकर होता है जिसका असर हमारी परीक्षा पर पड़ता है। हमारा सेंटर अम्बेडकरनगर पड़ने पर हमें पता चला कि नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा हमारे लिए निःशुल्क रुकने, खाने व अन्य सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात थी क्योंकि अमूमन परीक्षा के समय होटल फ़ुल होते हैं और रुकने के लिए हमें भटकना पड़ता है। विवेक मौर्य द्वारा हमें बिल्कुल साफ़ सुथरी व बड़ी रुकने की जगह, सर्वोत्तम भोजन व पढ़ने के लिए अच्छा माहौल व आवागमन के लिए गाड़ियाँ उपलब्ध कराई गईं। यह अपने आप में अत्यन्त सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।ऐसे आयोजनों से ज़िले का सम्मान बढ़ता है और दूर तक एक सकारात्मक संदेश जाता है”
बाराबंकी व सुल्तानपुर से आई परीक्षार्थी सुनीता वर्मा व शिवानी यादव का कहना है कि “ महिला होने के नाते कहीं जाने पर सुरक्षा हमारे लिए बड़ा विषय होता है। विवेक मौर्य द्वारा किया गया इंतज़ाम बहुत अच्छा है और हमें यहाँ अपने घर जैसा माहौल मिला। साफ़ बाथरूम, एसी कमरे, अच्छा भोजन और सुरक्षित माहौल पाकर परीक्षा का तनाव कम हो गया। विवेक मौर्य जी का कार्य अति प्रशंसनीय है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
