कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, अवैध बालू खनन सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

थाना, चौकी पर पीड़ितों की नहीं सुन रहे हैं पुलिस कर्मी - दीपू निषाद

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बुधवार को निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक निषाद और प्रदेश महासचिव दीपू निषाद के नेतृत्व में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर पदाधिकारी, कार्यकर्ता लालबहादुर शास्त्री चौक पर एकत्र हुये और प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि जनहित की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाय और जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर थाना, पुलिस चौकी पहुंचने वाले कार्यकर्ताओ के उत्पीड़न की जगह उनकी बातों को सुनकर समाधान कराया जाय।
डीएम, एस.पी. को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कुछ समय से क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए चंदन निषाद हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष एवं गहन जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाय, दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरदिया लोहार क्षेत्र में संचालित अवैध बालू खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इन अवैध बालू खादानों के कारण गांव कटान पर होने के कारण बाढ आने पर गांव कभी भी नदी की मुख्य धारा में समाहित हो सकता है, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्रामवासियों को इस समस्या से राहत दिलाया जाय,  निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव  दीपू निषाद के नगर थाना पर पहुंचने के दौरान उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार तथा थाना प्रभारी नगर एवं चौकी इंचार्ज करहली द्वारा अभद्रता किए जाने की घटना के कारण शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।: संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए,  निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न सरकारी विभागों में उचित सम्मान नहीं दिया जाता तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण भी नहीं किया जाता है, ऐसी स्थिति में  सभी विभागों को निर्देशित किया जाए कि जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के बाद निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक निषाद और प्रदेश महासचिव दीपू निषाद ने कहा कि पार्टी सरकार में शामिल है इसके बावजूद अधिकारी, थाना, पुलिस चौकी आदि मे  निषाद पार्टी पदाधिकारियों की बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से  मनीषा निषाद, धर्मराज  निषाद, ज्ञान प्रकाश  निषाद, अनिल कुमार  निषाद, मिथलेश कुमार  निषाद, जमुना  निषाद, धनपत  निषाद, अजय कुमार  निषाद, प्रभात  निषाद, अजय निषाद, रोहन  निषाद, सी.पी.  निषाद, लुदड़ी  निषाद, राम सरन  निषाद, राम सुमेर  निषाद, राम प्रसाद  निषाद, रामवंदन निषाद, बेचन  निषाद, अर्जुन  निषाद, मोनू  निषाद, राम पराग, भीमसेन, रामजगत, फूलचन्द, राम अचल, विजय कुमार, इन्द्रावती  निषाद, रोहिणी  निषाद,  हरि प्रसाद साहनी, सोहन लाल  निषाद, वृजमोहन  निषाद आदि शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती