विभिन्न क्षेत्रो में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले होंगे पुरस्कृत,करे आवेदन
बस्ती - गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री के लिए भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, कवि, लेखक या शिक्षा के क्षेत्र में, सिविल सेवा, खेल व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए संबंधित महानुभाव/महानुभावों का आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित उपलब्ध करायें। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये है कि महानुभावों की नामों की संस्तुतिया प्रेषित करने से पूर्व 08 मई में अंकित बिन्दुओं का विशेष ध्यान रखा जाय किन्तु वांछित सूचना अभी तक अप्राप्त है।इस संबंध में उन्होने अधिकारियों से पुनः अपेक्षा किया है कि उक्त उपाधियों के लिए महानुभाव/महानुभावों का नाम ऑनलाइन प्रस्तावित कराते हुए अपनी संस्तुतियॉ निर्धारित प्रारूप पर दो प्रतियों में उनके कार्यालय को तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
