परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अपराधी को सोमवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह ऑटो में महिला सवारियों को बैठाता था फिर सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ गंदी हरकत करता था । वह ऐसे ही एक मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित हसीब मूलतः हरदोई के मिर्जानपुर गांव का रहने वाला हैं। वर्तमान में हैदर कैनाल नाला, थाना पारा क्षेत्र में रह रहा था।

आज सुबह आरोपित ने परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को चारबाग बस अड्डे के पास से आलमबाग ले जाने के लिए अपने ऑटो में बैठाया और उन्हें थाना क्षेत्र पारा के रामलीला ग्राउण्ड के पास सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान ये खबर भी पढ़े : नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

विरोध करने पर उसने युवतियों के साथ मारपीट की, उनके साथ अभद्रता की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पारा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

देर रात जब पुलिस ने एक सूचना के बाद आरोपित को ऑटो सहित घेराबंदी की तो अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षात्मक जवाबी फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक तमंचा, जिन्दा एवं खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ और जांच से पाया गया कि अभियुक्त हसीब आदतन अपराधी है।

जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में करें समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ये खबर भी पढ़े : जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में करें समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी उसने जनपद हरदोई के थाना सण्डीला क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था, जहाँ उसने एक महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके लिए वह जेल भी जा चुका है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बदायूं की बेटी: छोटी उम्र, बड़ा जज्बा, बेसहारा बच्चों के साथ मनाती जन्मदिन  ये खबर भी पढ़े : बदायूं की बेटी: छोटी उम्र, बड़ा जज्बा, बेसहारा बच्चों के साथ मनाती जन्मदिन 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव स्थित तालाब में सोमवार की शाम नहाने के...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई

पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान को फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट से बड़ी...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बीती...
उत्तर प्रदेश 
अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर में आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में केन्द्र सरकार द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
इंदौर में आज से ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव स्थित तालाब में सोमवार की शाम नहाने के...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर तालाब हादसा: नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जमालपुर थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बीती...
उत्तर प्रदेश 
अस्पताल परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने...
उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से अभद्रता, पुलिस मुठभेड़ में शातिर आरोपी गिरफ्तार