नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप-मेलोनी विवाद गरमाया, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा कूटनीतिक तनाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वॉशिंगटन/रोम। तुर्की में सात जुलाई (मंगलवार) से शुरू होने वाले नॉर्थ अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच सार्वजनिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर मेलोनी की एक संपादित (एडिटेड) तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर (दूर रहने का आदेश) की जरूरत है।" इस पोस्ट के बाद इटली में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

यह विवाद पिछले महीने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के बाद शुरू हुआ था। ट्रंप ने दावा किया था कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बार-बार आग्रह कर रही थीं।

 ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद ये खबर भी पढ़े :  ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद

मेलोनी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया था। उन्होंने कहा था कि न तो वह और न ही इटली किसी के सामने गिड़गिड़ाता है। उनके अनुसार, किसी भी मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंध की नींव ईमानदारी, पारस्परिक सम्मान और विश्वास पर आधारित होती है।

रविवार को ट्रंप ने उसी विवाद को फिर हवा देते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें मेलोनी उन्हें प्रशंसात्मक नजरों से देखती दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में "रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर की जरूरत है" लिख दिया। यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात प्रस्तावित है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाल के सप्ताहों में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर मतभेद भी सामने आए हैं।

इनमें ईरान को लेकर अमेरिका की नीति पर इटली का खुला समर्थन नहीं करना और 14वें पोप लियो से संबंधित ट्रंप की टिप्पणियों पर मेलोनी की सार्वजनिक आलोचना प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के संबंधों में कुछ तनाव देखा गया है।

इसका असर कूटनीतिक स्तर पर भी दिखाई दिया। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी गई, जहां उन्हें अमेरिका-इटली बिजनेस फोरम में भाग लेना था। हालांकि, दोनों देशों की सरकारें सार्वजनिक तौर पर द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाए रखने का प्रयास करती नजर आ रही हैं।

हाल ही में रोम स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि "इटली और अमेरिका की दोस्ती किसी भी विवाद से अधिक मजबूत है।"

वहीं, इटली में अमेरिका के राजदूत टिलमैन फर्टिटा ने प्रधानमंत्री मेलोनी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रभावी नेतृत्व दिया है और वैश्विक स्तर पर इटली की भूमिका को मजबूत किया है।

ट्रंप की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट की इटली के विपक्षी दलों ने भी कड़ी आलोचना की है। पूर्व आर्थिक विकास मंत्री और 'एज़ियोन' पार्टी के नेता कार्लो कैलेन्डा ने इसे एक मित्र देश की प्रधानमंत्री के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी बताते हुए मेलोनी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े मामलों में पूरे इटली को एकजुट रहना चाहिए।

अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन पर टिकी हैं, जहां डोनाल्ड ट्रंप और जियोर्जिया मेलोनी की संभावित मुलाकात हालिया विवाद और दोनों देशों के संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में जुटे लाखों लोग, न्याय और विरासत पर सत्ता का स्पष्ट संदेश
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

ऋषिकेश। अखण्ड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तराखंड 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल