दक्षिण कोरिया लॉन्च करेगा चौथा अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट, स्पेसएक्स के फाल्कन 9 से होगी उड़ान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सियोल। दक्षिण कोरिया मंगलवार को अपने चौथे मध्यम आकार के अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट (पृथ्वी पर नज़र रखने वाला उपग्रह) को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च करने जा रहा है। यह उपग्रह स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी योनहाप न्यूज़ और तुर्किए की सरकारी समाचार अनाडाेलू एजेंसी ने कोरिया एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (कासा) के हवाले से बताया कि, लगभग 500 किलो वजनी यह सैटेलाइट मंगलवार शाम 4:10 बजे (कोरिया समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा।

सभी तकनीकी जांच और ईंधन भरने की प्रक्रिया पिछले महीने पूरी कर ली गई है, जिसके बाद इसे लॉन्च के लिए तैयार घोषित किया गया।

एजेंसी ने बताया कि लॉन्च के करीब 2 घंटे 22 मिनट बाद यह सैटेलाइट रॉकेट से अलग होगा और लगभग 31 मिनट बाद नॉर्वे के स्वालबार्ड ग्राउंड स्टेशन के जरिए अपना पहला सिग्नल प्राप्त करेगा।

इस उपग्रह में दक्षिण कोरिया में विकसित पेलोड लगाए गए हैं, जिनमें एक हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑब्ज़र्वेशन कैमरा शामिल है, जो हर तीन दिन में पूरे कोरियाई प्रायद्वीप की तस्वीरें लेने में सक्षम है।

सरकारी योजना के अनुसार, इस सैटेलाइट का उपयोग कृषि, वन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन और सार्वजनिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

उपग्रह लगभग 888 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपनी कक्षा में स्थापित होने के बाद चार महीने के प्रारंभिक परीक्षण चरण से गुजरेगा और अगले वर्ष की पहली छमाही तक पूरी तरह से संचालन में आ जाएगा।

भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा ये खबर भी पढ़े : भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के आदेश के क्रम में आज दिनांक 05.07.2026 को थाना महुली...
उत्तर प्रदेश 
क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कोलकी चमरसन में पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात 

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर रविवार को विधायक वीरेंद्र चौधरी प्रतिनिधिमण्डल...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कोलकी चमरसन में पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात 

धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह*   *घटना...
उत्तर प्रदेश 
धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...