तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत।
  • मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता शर्मा के रूप में हुई।
  • दंपती बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे थे।

बूंदी। बेटे का जन्मदिन मनाने की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कोटा जा रहे एक रिटायर्ड शिक्षक और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर गुडला टोल नाके के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा (65) अपनी पत्नी गीता शर्मा (55) के साथ बाइक से कोटा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता ये खबर भी पढ़े : 20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलते ही केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कापरेन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

एएसआई हरिशंकर शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए कोटा जा रहे थे। उनके दो बेटे कोटा में रहते हैं।

बड़ा बेटा रामलाल शर्मा चिकित्सा विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा सुनील शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करता है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और जन्मदिन की तैयारियां मातम में बदल गईं।

पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट मिला, जिसकी बेल्ट मृतक केदार लाल शर्मा के गले में फंसी हुई थी। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए गुडला टोल नाके सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत