नागदा में दर्दनाक हादसा: नहाने गए दो मासूमों की खाल में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक की लहर।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • गिदगढ़ गांव में खाल में डूबने से दो बच्चों की मौत।
  • मृतकों की उम्र 14 और 10 वर्ष थी।
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया।

नागदाा। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील क्षेत्र के ग्राम गिदगढ़ में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए गांव के पास स्थित खाल (जलभराव वाले स्थान) में गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने से उनकी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में 14 वर्षीय दारा सिंह गुर्जर और 10 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गुर्जर की मौत हुई है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को तत्काल शासकीय अस्पताल नागदा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे की खबर फैलते ही पूरे गिदगढ़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

घटना की जानकारी मिलते ही नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक डॉ. चौहान ने कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है। इस कठिन समय में पूरा समाज और शासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देने की बात कही तथा दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : मप्र के मैहर में कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए उतरे तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत