मानसून का कहर, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेशभर में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • भिंड जिले में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी।
  • ग्वालियर, मुरैना, दतिया सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
  • भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत अनेक जिलों में बारिश की संभावना।

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेशभर में लगातार बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।

बुधवार को 20 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भिंड जिले में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा ये खबर भी पढ़े : किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

इसके अलावा नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का उत्तरी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रह सकता है।

भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
गुरुवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल.

हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में बारिश होने का अनुमान है।

कई जिलों में उफान पर रहे नदी-नाले
बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर रहे। सेंधवा के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और तेज बहाव के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दमोह में पौने दो इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच, खजुराहो और टीकमगढ़ में पौन इंच, जबकि जबलपुर, खरगोन और बैतूल में आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा दतिया, धार, ग्वालियर, खंडवा, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सतना, सिवनी, बालाघाट, मंदसौर, शाजापुर, पन्ना, बड़वानी, देवास और सीहोर में भी वर्षा दर्ज की गई।

बारिश से तापमान में आई गिरावट
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। पांच प्रमुख शहरों में इंदौर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर 28.5 डिग्री, उज्जैन 29.2 डिग्री, ग्वालियर 29.7 डिग्री और भोपाल 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सीधी में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि छिंदवाड़ा 25.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
इस वर्ष जून महीने में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा, हालांकि उस दौरान सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी।

लेकिन जुलाई के पहले आठ दिनों में हुई तेज बारिश ने न केवल इस कमी को पूरा कर दिया, बल्कि प्रदेश को सामान्य से आगे भी पहुंचा दिया।

आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब तक 223.7 मिमी (करीब 9 इंच) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य 202.5 मिमी (8.1 इंच) वर्षा की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 30 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस

सात फीट का मगरमच्छ बस्ती में पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ग्रामसभा के महादेव मजरे में गुरुवार तड़के करीब चार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सात फीट का मगरमच्छ बस्ती में पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

निषादराज बोट सब्सिडी योजना का फिर खुला पोर्टल, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

प्रयागराज। राज्य पोषित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सुविधा के लिए मत्स्य विभाग ने विभागीय पोर्टल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निषादराज बोट सब्सिडी योजना का फिर खुला पोर्टल, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश