किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को यूं ही रत्नगर्भा नहीं कहा जाता। यहां कभी-कभी मिट्टी के नीचे छिपा एक पत्थर किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल देता है। ऐसा ही एक वाकया फिर सामने आया है, जहां एक गरीब आदिवासी परिवार सहित 3 परिवारो की किस्मत दूसरी बार चमक उठी है। दो साल पहले 93 लाख रुपये का हीरा मिलने के बाद अब उसी परिवार को छोटे बेटे को 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। खास बात यह है कि यह सफलता किसी संयोग से नहीं, बल्कि महीनों की लगातार मेहनत का नतीजा है।

महीनों की कड़ी मेहनत के बाद चमकी किस्मत
पन्ना जिले के अहिरगवां क्षेत्र की एक चुटु सरकार की निजी भूमि पर  राकेश गौड़ आदिवासी ने अपने भाइयों और  3 अन्य गांव के लोगो के साथ अप्रैल महीने में हीरे की खदान का पट्टा लिया था। करीब दो महीने तक रोजाना खुदाई और छंटाई के बाद सोमवार को उनकी मेहनत रंग लाई और 11.19 कैरेट का चमचमाता जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला। परिवार ने नियमानुसार हीरे को तुरंत हीरा कार्यालय में जमा करा दिया, जहां जांच के बाद इसे आगामी शासकीय नीलामी में शामिल किया जाएगा। अनुमान है कि नीलामी में इस हीरे की कीमत करीब 40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियम बदलाव नहीं, विभाग ने दी सफाई ये खबर भी पढ़े : प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नियम बदलाव नहीं, विभाग ने दी सफाई

2024 में भी मिला था 93 लाख का हीरा
इस परिवार के लिए यह पहली बड़ी सौगात नहीं है। वर्ष 2024 में भी इन्हें 19.22 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी सरकारी नीलामी में 93 लाख रुपये कीमत मिली थी। लेकिन उस सफलता के बाद भी परिवार ने मेहनत का रास्ता नहीं छोड़ा। एक बार फिर उसी भरोसे और उम्मीद के साथ खदान लगाई गई और किस्मत ने दोबारा उनका साथ दिया। राकेश आदिवासी का कहना है कि इस हीरे से मिलने वाली राशि का बड़ा हिस्सा फिर नई खदान लगाने में लगाया जाएगा, क्योंकि पन्ना की मिट्टी पर उनका भरोसा आज भी कायम है।

उम्मीद और संघर्ष की मिसाल
पन्ना का हीरा उद्योग सिर्फ चमकते पत्थरों की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों मजदूर परिवारों की उम्मीद भी है, जो हर दिन मिट्टी में अपनी किस्मत तलाशते हैं। अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है, लेकिन कभी-कभी यही धरती किसी मेहनतकश परिवार की जिंदगी बदल देती है। राकेश आदिवासी का परिवार आज उसी उम्मीद और संघर्ष की नई मिसाल बन गया है। पन्ना से एक बार फिर यह संदेश निकला है कि यहां हीरे सिर्फ जमीन से नहीं निकलते, बल्कि धैर्य, मेहनत और उम्मीद की लंबी यात्रा के बाद मिलते हैं और जब किस्मत साथ देती है तो एक साधारण मजदूर परिवार रातों-रात फिर से लखपति बन जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...