मप्रः मुख्यमंत्री आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

- 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी परियोजना, 272 करोड़ का होगा निवेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि-पूजन।
  • पीथमपुर में 20 एकड़ क्षेत्र में बनेगा नया संयंत्र।
  • परियोजना में 272 करोड़ रुपये का निवेश।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र का भूमि-पूजन करेंगे।

चीन की अग्रणी बहुराष्ट्रीय निर्माण उपकरण निर्माता कंपनी गुआंग्शी लियुगोंग मशीनरी कंपनी लिमिटेड की भारतीय इकाई द्वारा मध्य प्रदेश में 272 करोड़ रुपये के निवेश से यह संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि पीथमपुर में स्थापित होने वाला नया संयंत्र लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

 मानसून का असर तेज, खंडवा-हरदा में रेड अलर्ट, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े :  मानसून का असर तेज, खंडवा-हरदा में रेड अलर्ट, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इस संयंत्र में प्रारंभिक चरण में प्रतिवर्ष 6,500 निर्माण उपकरणों के उत्पादन की क्षमता विकसित की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से एक्सकेवेटर का निर्माण किया जाएगा।

इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलने के साथ आयात पर निर्भरता कम होगी तथा क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने बताया कि लियुगोंग विश्व की अग्रणी निर्माण उपकरण निर्माता कंपनियों में शामिल है तथा व्हील लोडर निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी पहचान रखती है।

कंपनी व्हील लोडर, एक्सकेवेटर, मोटर ग्रेडर, माइनिंग डंप ट्रक, बुलडोजर, स्किड-स्टियर लोडर, फोर्कलिफ्ट, कोल्ड प्लेनर तथा अन्य आधुनिक निर्माण एवं खनन उपकरणों का निर्माण करती है।

कंपनी वर्ष 2008 से पीथमपुर में अपनी विनिर्माण इकाई का संचालन कर रही है। 44 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र में प्रतिवर्ष 3 हजार व्हील लोडर एवं मोटर ग्रेडर के निर्माण की क्षमता है। वर्ष 2009 में इसी इकाई से पहला मेड इन इंडिया व्हील लोडर तैयार किया गया था।

पीथमपुर स्थित इकाई में अनुसंधान एवं विकास केंद्र तथा प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित हैं, जहां 500 से अधिक भारतीय युवा पेशेवर कार्यरत हैं। यह इकाई मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

देशभर में सड़क निर्माण, खनन, जलविद्युत एवं पाइपलाइन परियोजनाओं सहित विभिन्न आधारभूत संरचना कार्यों में कंपनी के 4 हजार से अधिक निर्माण उपकरण उपयोग में लाए जा रहे हैं। पीथमपुर में प्रस्तावित नया संयंत्र इस बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पेट्रोल में एथनाल : आख़िर ये माजरा क्या है ?

निर्मल रानीभारत में इन दिनों पेट्रोल में  20 प्रतिशत एथनाल का मिश्रण किये जाने यानी ई 20 पेट्रोल के...
विचार मित्र 
पेट्रोल में एथनाल : आख़िर ये माजरा क्या है ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

हल्दिया अग्निकांड का असर: एलपीजी संकट की आशंका, पाइपलाइन मरम्मत में जुटा प्रशासन

30 जून को हल्दिया के चिरंजीबपुर क्षेत्र में हुआ था बड़ा अग्निकांड। नाफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद कई औद्योगिक...
पश्चिम बंगाल 
हल्दिया अग्निकांड का असर: एलपीजी संकट की आशंका, पाइपलाइन मरम्मत में जुटा प्रशासन

अर्जेंटीना की जीत के बाद मिस्र के कोच का बड़ा विस्फोट, फीफा पर लगाए गंभीर आरोप

अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया। हुसाम हसन ने रेफरी पर पक्षपात का आरोप लगाया। पेनल्टी नहीं मिलने और...
खेल 
अर्जेंटीना की जीत के बाद मिस्र के कोच का बड़ा विस्फोट, फीफा पर लगाए गंभीर आरोप

मणिपुर: भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार उग्रवादी एवं उगाहीकर्ता गिरफ्तार, 221 किग्रा गांजा जब्त

सुरक्षा बलों ने कई जिलों में चलाया संयुक्त अभियान। AK-47, कार्बाइन, पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद। चार सक्रिय...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार उग्रवादी एवं उगाहीकर्ता गिरफ्तार, 221 किग्रा गांजा जब्त

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में प्राकृतिक, टिकाऊ एवं गो-आधारित कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ावा देने की...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति