मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी गिरफ्तार; 22 किलो मेथामफेटामाइन बरामद

उग्रवाद और ड्रग्स नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों का शिकंजा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मणिपुर में दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
  • एक आरोपी के पास से पिस्तौल, मैगजीन और 70 जिंदा कारतूस बरामद।
  • एनसीबी और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में 22 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की।

 इम्फाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने उग्रवाद तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही संयुक्त अभियान में लगभग 22 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (वाईवाई टैबलेट) भी बरामद की गई है।

आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मणिपुर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के सक्रिय उग्रवादी ताखेल्लाम्बम ग्रेमीचंद उर्फ इनाओचा सिंह (52) को इम्फाल पूर्व जिले के इरिलबुंग थाना क्षेत्र के कालिका बामोन काम्पू इलाके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 9 एमएम पिस्तौल, दो मैगजीन और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सक्रिय उग्रवादी अंगोम चिंगखेंगनबा मैतेई (27) को काकचिंग जिले के वैखोंग थाना क्षेत्र के आइहांग विलेज गेट से गिरफ्तार किया। वह कथित रूप से उगाही की गतिविधियों में शामिल था।

इसी दिन मणिपुर पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर स्थित पाओमिनलिन मुनलो के घर पर छापेमारी कर 19 पैकेटों में रखी लगभग 22 किलोग्राम वाईवाई टैबलेट (मेथामफेटामाइन) बरामद की। मौके से एक महिंद्रा बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने राज्य के संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान तथा क्षेत्र प्रभुत्व अभियान जारी रखा। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुओं से लदे 151 वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। वहीं, पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में कुल 114 नाका एवं चेक पोस्ट स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: बस्ती में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मीरजापुर के हलिया क्षेत्र में बस्ती में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ। कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों को हुई मगरमच्छ...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: बस्ती में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से...

UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस