पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

  औरंगाबाद: पाकिस्तान से जुड़े जासूसी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस की CID (इंटेलिजेंस) ने बुधवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई  के एक फंडिंग एजेंट को गिरफ़्तार किया। इस गिरफ़्तारी से उस अहम फाइनेंशियल नेटवर्क का पता चला है। इसका इस्तेमाल देश-विरोधी जासूसी गतिविधियों में शामिल लोगों तक पैसा पहुंचाने के लिए किया जाता था। पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि यह गिरफ़्तारी जनवरी 2026 में 'ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923' के तहत दर्ज एक मामले से जुड़ी है।

इससे पहले जैसलमेर के रहने वाले झाबरा राम और असम के डिब्रूगढ़ में इंडियन एयर फ़ोर्स स्टेशन पर तैनात MTS कर्मचारी सुमित कुमार को ISI हैंडलर्स को भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

 नीट पेपर लीक मामले के 10 आरोपिताें की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी ये खबर भी पढ़े :  नीट पेपर लीक मामले के 10 आरोपिताें की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

दो जासूस पहले किए गए थे गिरफ्तार

ADG इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सीआईडी इंटेलिजेंस ने जनवरी 2026 में शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत दर्ज प्रकरण में जैसलमेर निवासी झबरा राम और असम के डिब्रूगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर एमटीएस पद पर कार्यरत सुमित कुमार को भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलरों तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मामले की गहन जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपियों को आईएसआई की ओर से जासूसी के बदले धनराशि महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी रफीक चांद शेख के माध्यम से भेजी गई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईडी इंटेलिजेंस) ने रफीक चांद शेख से पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि वह पिछले लगभग चार वर्षों से आईएसआई के एक हैंडलर के संपर्क में था। 

फंडिंग एजेंट की हो रही जांच

सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े इस नेटवर्क के निर्देश पर उसने अपने नाम और अन्य व्यक्तियों के नाम से अलग-अलग बैंक खाते खुलवाकर जासूसी गतिविधियों में शामिल लोगों तक धनराशि पहुंचाई। जांच में यह प्रमाणित होने पर कि रफीक चांद शेख पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के फंडिंग एजेंट के रूप में कार्य कर रहा था। सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान ने 30 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। ADG ने बताया की प्रकरण में अनुसंधान जारी है और आईएसआई के इस वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है। राजस्थान पुलिस देश की सुरक्षा के विरुद्ध कार्य करने वाले तत्वों के खिलाफ सतत निगरानी रखते हुए ऐसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रखे हुए है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

नई दिल्ली/जम्मू। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा। कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे...
दिल्ली 
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन, मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की देश में रूस के बड़े हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन,  मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

काराकास (वेनेजुएला)। वेनेजुएला में दिन गुजरने के साथ-साथ भूकंप त्रासदी में हताहतों की बढ़ती संख्या डरावनी होती जा रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप का कहर, मृतकों की संख्या 2,295 पहुंची; UN ने जताई 10 हजार तक मौतों की आशंका

उत्तर प्रदेश

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी