फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अटलांटा। कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जगह बना ली।

हालांकि टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को इस जीत के लिए आखिरी मिनटों तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा। डीआर कांगो ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 17वें मिनट में बढ़त हासिल कर सभी को चौंका दिया।

इंडिया ने  दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत ये खबर भी पढ़े : इंडिया ने  दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत

दाईं ओर से आए क्रॉस पर इंग्लैंड के डिफेंडर डेजेड स्पेंस गेंद का सही आकलन नहीं कर सके, जिसका फायदा उठाते हुए ब्रायन सिपेंगा ने नजदीक से शानदार फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

गोल खाने के बाद इंग्लैंड ने लगातार हमले किए, लेकिन डीआर कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम की बढ़त बरकरार रखी। पहले हाफ में जूड बेलिंघम का हेडर और मार्कस रैशफोर्ड का करीबी प्रयास भी म्पासी और डिफेंस ने विफल कर दिया।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने दबाव बढ़ाया और आखिरकार 75वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने एंथनी गॉर्डन के शानदार क्रॉस पर हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

बराबरी का गोल करने के बाद इंग्लैंड ने जीत की तलाश जारी रखी और 85वें मिनट में एक बार फिर केन ने अपनी कप्तानी पारी खेली। उन्होंने एक्सेल तुआनजेबे को छकाते हुए दाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधे गोलपोस्ट की छत में जाकर लगा और इंग्लैंड को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

अंतिम मिनटों में डीआर कांगो बराबरी नहीं कर सका और इंग्लैंड ने संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया।

हालांकि हार के बावजूद डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और टूर्नामेंट की मजबूत टीम इंग्लैंड को अंत तक कड़ी चुनौती दी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह

लंदन। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार को विंबलडन 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर...
खेल 
विंबलडन 2026: जोकोविच ने सितसिपास को सीधे सेटों में हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार को यह सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

सिएटल। यूरी टिलेमांस के दो गोलों की बदौलत बेल्जियम ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार...
खेल 
फीफा विश्व कप: टिलेमांस के दो गोल से बेल्जियम ने सेनेगल को हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह

मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन तथा टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति प्रदान...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: शुरू हुआ 'वीबी जी-राम' मिशन, ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश