जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेवा और सामाजिक सरोकार की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर भी प्रदेशभर में सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। यह बातें बुधवार को सपा नेता कुलवंत सिंह कालरा ने कहीं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में संगीत टॉकीज के निकट सपा नेता कमलजीत सिंह मनु के कार्यालय के बाहर गरीब एवं निराश्रित बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को फ्रूटी व कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया।

स्कूल चलो अभियान रैली में गूंजा शिक्षा का संदेश, नामांकन बढ़ाने पर जोर ये खबर भी पढ़े : स्कूल चलो अभियान रैली में गूंजा शिक्षा का संदेश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

कमलजीत सिंह मनु ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ उठाने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है।

उजमा सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में वापस लाएगी।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कमलजीत सिंह मनु, कुलवंत सिंह कालरा, उजमा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तय

सैन फ्रांसिस्को। दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अमेरिका ने बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर फीफा...
खेल 
रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तय

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

नई दिल्ली/जम्मू। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा। कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे...
दिल्ली 
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन, मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की देश में रूस के बड़े हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन,  मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी