दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे लेकिन आज (गुरुवार) दिन की शुरुआत के साथ ही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. सफदरजंग, लोधी रोड, द्वारका, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है.
बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशनुमा हो गया है तो वहीं, सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ सकता है. आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है. ऐसे में लोगों को सलाह है कि ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें.
ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन सिंदूर में शहीद छह सैनिकों के नाम 13 महीने बाद सार्वजनिक करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेराभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन में पहुंच जाएगा. पिछले पांच सालों में दिल्ली में इस साल मॉनसून सबसे देर से पहुंचेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 जुलाई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में 2 या 3 जुलाई से बारिश तेज हो जाएगी. दिल्ली में मॉनसून 3 या 4 जुलाई को पहुंच सकता है.
अभी तक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं दिल्ली तक नहीं पहुंची हैं, इसलिए बारिश कम है. जब ये हवाएं आएंगी तो बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी.
किस तरफ बढ़ रहा है मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की उत्तरी सीमा 1 जुलाई को पोरबंदर, वल्लभ विद्यानगर, शाजापुर, नौगांव, मिर्जापुर, आजमगढ़, अयोध्या, बदायूं, मेरठ, करनाल और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है.
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
