रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं “मां-बेटी” अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को रंगोली, पेंटिंग एवं रेखाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और बेटियों के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने कैनवास और रंगों के माध्यम से “मां-बेटी”, “पढ़े बेटी बढ़े बेटी” और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।

उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने सर्जिकल पाठ्यक्रम की मेजबानी कर रचा इतिहास ये खबर भी पढ़े : उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल ने सर्जिकल पाठ्यक्रम की मेजबानी कर रचा इतिहास

स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ सामाजिक संदेश को भी मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक सुश्री प्रिया मिश्रा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक श्री जीऊत बली यादव, श्री विनय सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तय

सैन फ्रांसिस्को। दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अमेरिका ने बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर फीफा...
खेल 
रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तय

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

नई दिल्ली/जम्मू। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  राज्य  जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन, यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी नियम

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा। कप्तान हैरी केन के शानदार दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने डीआर कांगो को हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली: दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे...
दिल्ली 
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन, मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की देश में रूस के बड़े हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के भीषण हमले से दहला यूक्रेन,  मिसाइल-ड्रोन अटैक से कई इमारतें तबाह, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

कानपुर। समाजवादी पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन : कुलवंत सिंह कालरा

रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में “पढ़े बेटी, बढ़े बेटी” एवं...
उत्तर प्रदेश 
रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में गूंजा ‘पढ़े बेटी, बढ़े बेटी’ का संदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी