पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल :भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल कीमतों में कटौती कर दी है। नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर घटा दी है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। बताते चलें कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई थीं। लेकिन, स्थिति सुधरने के बाद अब तेल के दाम 70-72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गए हैं।

नायरा पेट्रोल पंप पर अब किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली-एनसीआर में आने वाले हरियाणा के फरीदाबाद में नायरा के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमतें 108.03 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 103.03 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि, डीजल की कीमतें 98.84 रुपये प्रति लीटर से घटकर 95.84 रुपये हो गई हैं।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से सस्ता हुआ कच्चा तेल
बताते चलें कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बार फिर कच्चे तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू हो गई है। सप्लाई में रुकावटों की चिंता कम होने से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

देशभर में 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप ऑपरेट करती है कंपनी
इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि नायरा एनर्जी के देशभर में 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं और इन सभी पेट्रोल पंप पर इस ताजा कटौती के बाद नई दरें आज से लागू हो गई हैं। अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स, जैसे वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) के आधार पर पंप पर असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है।

सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक नहीं घटाई कीमतें
सरकारी तेय कंपनियां- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) देशभर में 90,000 से भी ज्यादा पेट्रोल पंप चलाते हैं। बताते चलें कि भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है और इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप इन 3 सरकारी कंपनियों के हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। 

पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद 7.50 रुपये तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बताते चलें कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद नायरा एनर्जी ने सरकारी कंपनियों से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं। नायरा एनर्जी के बाद सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 16 जिलों में अलर्ट

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

नई दिल्ली। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को भारत की पदक उम्मीदें युगल मुकाबलों पर टिकी रहेंगी।...
खेल 
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप: आज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे ट्रीसा-गायत्री और सात्विक-चिराग

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शुक्रवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- निःस्वार्थ सेवा और परोपकार राष्ट्र को देते हैं नई दिशा

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जहां 16 दिन पहले 200 मीटर सड़क धंसी थी, उसी के पास 700 मीटर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दरारें, 700 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

वंदे मातरम पर सियासत के बीच मायावती की दो टूक

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, 'पद्म विभूषण' कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार