इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स
लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन हम सभी लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और कई लोगों का सारा काम ही फोन पर निर्भर करता है। कुल मिलाकर बात यह है कि लगभग हर किसी के पास फोन है और इसका फायदा यह है कि लोगों को जब भी कोई सराहनीय काम करते दिखता या फिर कुछ गलत करते दिखता है, दोनों ही हाल में लोग फोन निकालते हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है तो लोग उसके मुताबिक पर उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स जमीन पर बैठा हुआ नजर आता है। उसके शर्ट के कुछ बटन भी खुले हुए हैं और वो होश में नजर नहीं आ रहा है। वो शायद नशे में हो सकता है। अब उस आदमी के पीछे एक महिला नर्स खड़ी है और वो उस आमदी को लात मारकर वहां से जाने के लिए बोलती है। वो कई बार उस आदमी को लात मारकर वहां से जाने के लिए बोलती है मगर वो आदमी वहीं पर बैठा हुआ दिखता है। वो होश में नहीं है शायद और इसी कारण वो वहां से हिलता तक नहीं है। वहीं दूसरी तरफ महिला उसे लात से मारकर जाने के लिए लगातार कहती है। अब महिला उसे लात से मारती है, इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SHREYACHOUHAN0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि सिर्फ इसी अकाउंट से नहीं बल्कि कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तंज कसकते हुए लिखा है, 'प्रदेश के सरकारी अस्पताल में गरीबों कालत्तम-जुत्तम विधि से निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। इच्छुक लाभार्थी संपर्क करें। इनके कंठ से निकले गालीनुमा शब्द किसी अमृत रस से कम नहीं आंकने चाहिए। पढ़ें लिखे समाज का ये रवैया युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
