ऑपरेशन सिंदूर में शहीद छह सैनिकों के नाम 13 महीने बाद सार्वजनिक करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह सैनिकों के नाम 13 महीने बाद सार्वजनिक किए जाने पर सरकार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस के एक्स‑सर्विसमैन विभाग के अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी (रि.) ने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने सदन में गलत जानकारी दी और शहीदों की अनदेखी की है।

कर्नल रोहित चौधरी ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी भी सैनिक की क्षति नहीं हुई, जबकि बाद में सरकार ने शहीदों के नाम सार्वजनिक किए। शहीदों के नाम सामने आने में 13 महीने की देरी हुई, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने रक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और सत्ता पक्ष के सांसदों को माफी मांगनी चाहिए।

 सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस ये खबर भी पढ़े :  सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऑपरेशन के दौरान सेना को खुली छूट नहीं दी और विदेश नीति कमजोर रही, जिससे पाकिस्तान को वैश्विक संस्थानों से लोन मिला और आतंकी संगठनों पर नजर रखने की जिम्मेदारी उसी को सौंप दी गई। उन्होंने अग्निवीर योजना को भी समाप्त करने की भी मांग की।

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए छह सैनिकों के नाम ‘नेशनल वॉर मेमोरियल’ के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किए हैं। अब ये नाम स्मारक की मुख्य दीवार ‘त्याग चक्र’ पर स्थायी रूप से अंकित रहेंगे। बीते 26 जून को नई दिल्ली स्थित मेमोरियल की दीवार पर इन छह सैनिकों के नाम दर्ज किए गए, जो 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए थे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जेन अल्फा: सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं, हाईवे पर भीषण जाम

-शिक्षकों की कमी को लेकर मोहन रोड सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने भरी हुंकार— -बीते दिनों ऐसे ही बगल के...
उत्तर प्रदेश 
जेन अल्फा: सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं, हाईवे पर भीषण जाम

जयपुर एयरपोर्ट हादसा: उड़ान भरने से पहले विमान से भिड़ा ग्राउंड वाहन

हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप पायलट और एनसीसी कैडेट सुरक्षित, ग्राउंड व्हीकल मैनेजमेंट...
राजस्थान 
जयपुर एयरपोर्ट हादसा: उड़ान भरने से पहले विमान से भिड़ा ग्राउंड वाहन

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम हुआ लागू नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सिनेमैटोग्राफ लाइसेंस जारी...
राष्ट्रीय 
दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

जेन अल्फा: सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं, हाईवे पर भीषण जाम

-शिक्षकों की कमी को लेकर मोहन रोड सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने भरी हुंकार— -बीते दिनों ऐसे ही बगल के...
उत्तर प्रदेश 
जेन अल्फा: सड़क पर उतरीं 250 छात्राएं, हाईवे पर भीषण जाम

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी