ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आर्लिंग्टन (टेक्सास)। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में मंगलवार को आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ आइवरी कोस्ट का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।

अब नॉर्वे का सामना अंतिम-16 में ब्राज़ील से होगा। दोनों टीमें न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

पहले हाफ में नॉर्वे ने 39वें मिनट में बढ़त बनाई। आरबी लाइपज़िग के विंगर एंटोनियो नूसा ने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर आइवरी कोस्ट के गोलकीपर याहिया फोफाना को छकाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट ने जोरदार वापसी की। मैनचेस्टर यूनाइटेड के विंगर अमाद डियालो ने 74वें मिनट में बेहतरीन व्यक्तिगत प्रयास से गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

हालांकि पूरे मैच में अपेक्षाकृत शांत रहे एरलिंग हालैंड ने आखिरकार 86वें मिनट में अपना जलवा दिखाया। पैट्रिक बर्ग के पास पर उन्होंने नजदीक से गोल दागकर नॉर्वे को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।

इस गोल के साथ हालैंड ने मौजूदा विश्व कप में अपने गोलों की संख्या पांच कर ली है। वह अब गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी से केवल एक गोल पीछे हैं।

हालैंड का शानदार फॉर्म भी लगातार जारी है। अक्टूबर 2024 से अब तक उन्होंने नॉर्वे के लिए खेले गए हर प्रतिस्पर्धी मैच में गोल किया है। इस दौरान उन्होंने 13 मुकाबलों में 25 गोल दागे हैं।

ब्राज़ील के खिलाफ होने वाला मुकाबला नॉर्वे के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा क्योंकि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले चार मुकाबलों में नॉर्वे को हार नहीं मिली है। विश्व कप में दोनों की पिछली भिड़ंत 1998 में हुई थी, जिसमें नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराया था।

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान