इंडिया ने दर्ज की 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत
चेन्नई :भारतीय टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने अभियान का आगाज काफी शानदार तरीके से किया है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों को अपने नाम करने के साथ क्लीन स्वीप करने में सफल रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 219 रनों का टारगेट मिला था और इसे उन्होंने सिर्फ 28.4 ओवर्स यानी 128 गेंदों पहले ही खत्म करने के साथ वनडे इतिहास में 200 प्लस टारगेट में अपनी सबसे बड़ी जीत शेष गेंदों के नजरिए से हासिल की है।
200 प्लस टारगेट में वनडे में अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत देने का काम किया। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी देखने को मिली। रोहित जहां 79 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए तो वहीं यशस्वी जायसवाल 110 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलने के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे। वनडे क्रिकेट इतिहास में 200 प्लस टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में बची हुई गेंदों के नजरिए से ये अब तक की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिन्होंने साल 2003 में कनाडा के खिलाफ मुकाबले में 203 रनों के टारगेट का पीछा 177 गेंद शेष रहते हुए कर लिया था।
ये खबर भी पढ़े : न्यू चंडीगढ़ टेस्ट: गिल-राहुल के शतक, भारत की मजबूत स्थिति; अफगानिस्तान 451 रन पीछेवनडे में 200 प्लस टारगेट में गेंदों के नजरिए से सबसे बड़ी जीत
वेस्टइंडीज - 177 गेंद शेष बनाम कनाडा (203 रन टारगेट, साल 2003)
ऑस्ट्रेलिया - 144 गेंद शेष बनाम बांग्लादेश (230 रन टारगेट, साल 2011)
पाकिस्तान - 142 गेंद शेष बनाम भारत (217 रन टारगेट, साल 1997)
भारत - 128 गेंद शेष बनाम अफगानिस्तान (219 रन टारगेट, साल 2026)
भारत - 127 गेंद शेष बनाम श्रीलंका (217 रन टारगेट, साल 2017)
अफगानिस्तान से अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारने वाली भारत अकेली फुल मेंबर टीम
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। इसमें टीम इंडिया अकेली फुल मेंबर स्क्वाड है जिनको अफगानिस्तान अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में एक भी मुकाबले में मात देने में सफल नहीं हो सकी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच में कुल 18 मुकाबले सभी फॉर्मेट मिलाकर खेले गए हैं, जिसमें 16 मैचों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है तो वहीं एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ जबकि एक मैच रद्द रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
