दर्दनाक सड़क हादसा: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

कोसी टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सुपौल के NH-27 पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
  • दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

सुपौल। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा आसनपुर कुपहा स्थित कोसी टोल प्लाजा-दुर्गा मंदिर के समीप हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी सरयुग पासवान के पुत्र अरविंद पासवान के रूप में हुई है। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार कार लकड़ी के ढेर पर चढ़ी, युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बताया गया कि वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा करीब पांच वर्ष और छोटा बेटा डेढ़ वर्ष का है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार तीनों युवक बाइक से टोल प्लाजा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।हादसे में मझारी गांव निवासी तेज नारायण राय के पुत्र श्रवण राय (35) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्वर्गीय राजकुमार राय के पुत्र सूरज राय (19) भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद श्रवण राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि सूरज राय का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।

किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...
उत्तर प्रदेश 