उतरौला में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित

शिक्षकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा, 15 शिक्षकों को मिले प्रतीकात्मक मेडिकल कार्ड

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • 1.10 करोड़ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ

उतरौला (बलरामपुर)। नगर के एक निजी हाल में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" के तहत पात्र शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा की धर्मपत्नी सुनीता वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी तथा ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि सुनीता वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा उनके परिवार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। लाभार्थियों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा रसोइया शामिल रहे।

शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा  ये खबर भी पढ़े : शहर कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा 

कार्यक्रम में बताया गया कि इस योजना का लाभ बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ तथा अन्य पात्र शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी प्राप्त करेंगे।

सुनीता वर्मा ने यह भी बताया कि प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,200 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई है। साथ ही शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी एसबीआई उतरौला के शाखा प्रबंधक ने उपस्थित शिक्षकों को दी।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी एवं ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार चौधरी एवं रमेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, मोहम्मद फिरोज, हामिद चौधरी, मोहम्मद असलम, शिव कुमार, प्रधानाचार्य कुमेश सरोज, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, इफ्तेखार खान, मेराजुद्दीन खान, कैश राम, हारुन, मुश्ताक खान, मनीष कुमार , आरती समेत उतरौला तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

उत्तर प्रदेश

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी