थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनांक 08.07.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों  से मुलाकात की गई । इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध  नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।

पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क ये खबर भी पढ़े : पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क

थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं  सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

उत्तर प्रदेश

शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी

-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : सीएम योगी