राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मंथन, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

आयुक्त ने अधिकारियों को दिए न्यायिक प्रक्रिया के पालन के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन
  • राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त सभागार में राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बिजनौर और रामपुर जनपद के सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंडलीय शासकीय अधिवक्ता तथा दोनों जनपदों के जिला शासकीय अधिवक्ताओं ने भाग लिया। वहीं, दोनों जिलों के राजस्व कर्मचारी एवं नामित अधिवक्ता ऑनलाइन ज़ूम माध्यम से कार्यशाला से जुड़े।

कार्यशाला का शुभारंभ आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण के दौरान अवर न्यायालयों में सामने आने वाली प्रक्रियात्मक त्रुटियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक राजस्व वाद का निस्तारण विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए किया जाए तथा सभी पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने और सुनवाई का पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाए।

सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी के बांदा दौरे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम परियोजनाओं पर रहेगी नजर

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि केवल तकनीकी आधारों पर वादों को खारिज करने के बजाय उनके गुण-दोष के आधार पर निर्णय दिया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से मियाद अधिनियम की धारा-5 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभावित पक्ष को सुनवाई का अवसर देना न्यायहित में आवश्यक है।

उन्होंने सभी अवर न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विचाराधीन पत्रावलियों के फर्द-ए-हक का प्रतिदिन परीक्षण करें तथा यथासंभव आदेश स्वयं लिखें। साथ ही न्यायालयीन अभिलेखों एवं पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर भी विशेष बल दिया।

कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में जे.पी. गुप्ता (पीसीएस) एवं मुख्य पर्यवेक्षक शत्रु संपत्ति यशपाल सिंह ने नॉन-जेडए, नजूल भूमि एवं शत्रु संपत्ति से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, अपर आयुक्त (प्रथम) ने निष्कांत संपत्ति, सीलिंग अधिनियम तथा वक्फ अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

मंडलीय शासकीय अधिवक्ता दिनेश चौहान ने राजस्व न्यायालयों में वादों के निस्तारण के दौरान बरती जा रही अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए उनके सुधार के उपाय बताए। कार्यशाला के समापन पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं विधिसम्मत बनाना तथा लंबित वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से की छह सड़क परियोजनाओं की मांग

मीरजापुर। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद की छह महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से की छह सड़क परियोजनाओं की मांग

मेन होल में गिरे बच्चे को परिवहन अधिकारी ने बचाया, परिवहन आयुक्त ने की सराहना

राजेश मोहन पीटीओ नोएडा को मिला प्रशंसा पत्र लखनऊ। बीते सात जुलाई को दोपहर एक बजे के करीब राजेश मोहन...
उत्तर प्रदेश 
मेन होल में गिरे बच्चे को परिवहन अधिकारी ने बचाया, परिवहन आयुक्त ने की सराहना

अनंत नगर में नहीं कटेंगे पेड़, एलडीए करेगा 8,000 वृक्षों का प्रत्यारोपण

सेक्टर-01 एवं 04 में विकास कार्य की धीमी प्रगति पर मेसर्स राजलक्ष्मी व डी0पी0 इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 12.5 लाख रूपये का...