मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना से शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात

डीबीटी से छात्रों को मिला प्रोत्साहन लाभार्थियों को योजना के कार्ड किए वितरित 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ 

बिजनौर। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी हस्तांतरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की शिक्षक कल्याण एवं छात्र हितैषी योजनाओं का सजीव प्रसारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को योजना के कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सजीव प्रसारण के बाद प्रभारी मंत्री ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों तथा अन्य पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए।

विदेशों से आया चंदा, चोरी के कारण विदेश में हो रही बदनामी: अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : विदेशों से आया चंदा, चोरी के कारण विदेश में हो रही बदनामी: अखिलेश यादव

WhatsApp Image 2026-07-08 at 17.25.04 (1)
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कक्षा एक के दो विद्यार्थियों का नामांकन पंजिका में अपने हाथों से दर्ज किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से खरीदी जाने वाली यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, बैग आदि सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नहटौर विधायक ओम कुमार, पूर्व विधायक कमलेश सैनी तथा नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा और विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

इससे पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों से सांकेतिक रूप से एमओयू भी ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आकांक्षा चौधरी ने किया, जबकि अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कर्जदारों से परेशान होकर युवक ने लगाई थी फांसी, आर्थिक सहायता की मांग

परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर किया प्रदर्शन,  कार्रवाई की मांग लखनऊ। नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम...
उत्तर प्रदेश 
कर्जदारों से परेशान होकर युवक ने लगाई थी फांसी, आर्थिक सहायता की मांग

असलम नगर में विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत 

विधायक ने जल्द ही नहर की सफाई का दिया आश्वासन  नगराम लखनऊ। नगराम क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढा के असलम...
उत्तर प्रदेश 
असलम नगर में विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत 

पॉकेट ई में सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू , एलडीए वीसी ने संस्था पर  ठोका जुर्माना 

उपाध्यक्ष ने अक्टूबर, 2026 तक कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश 
पॉकेट ई में सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू , एलडीए वीसी ने संस्था पर  ठोका जुर्माना 

भाजपा में हर कार्यकर्ता समान, सम्मान भी सभी का :  विनोद राय

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गोरखपुर जिला, महानगर इकाई व मॉनिटरिंग टीम के साथ की परिचयात्मक बैठक 
भाजपा में हर कार्यकर्ता समान, सम्मान भी सभी का :  विनोद राय

भातखण्डे विवि में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में ,जन भवन, से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय...